रांची : युवा राजद की प्रदेश कमेटी गठित, जिलाध्यक्ष भी बने

रांची : युवा राजद ने प्रदेश कमेटी का गठन किया है़ युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बुधवार को इसकी सूची जारी की़ कमेटी में जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गयी है़ प्रदेश कमेटी में सात उपाध्यक्ष, 11 महासचिव व 12 प्रदेश सचिव का मनोनयन किया गया है़ कमेटी में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk |
रांची : युवा राजद ने प्रदेश कमेटी का गठन किया है़ युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बुधवार को इसकी सूची जारी की़ कमेटी में जिलाध्यक्षों के नाम की भी घोषणा की गयी है़ प्रदेश कमेटी में सात उपाध्यक्ष, 11 महासचिव व 12 प्रदेश सचिव का मनोनयन किया गया है़
कमेटी में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री सहित डॉ मनोज कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, रमेश यादव, कलाम अंसारी, सत्यनारायण यादव और राजेश यादव को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है़ जबकि शैलेंद्र शर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है़
प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों को संगठन को मजबूत बनाने के लिए जुटने को कहा गया है़ प्रदेश में संगठन को दुरुस्त करने के लिए मुहिम चलायी जायेगी. राज्य के वंचित-शोषित और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद की जायेगी़ सरकार की जनविरोधी नीतियों के लिएसंघर्ष करेंगे़
कौन क्या बने
उपाध्यक्ष : संजय भारद्वाज, लाल काशीशरण नाथ शाहदेव, अनिल मिश्रा, रविशंकर सिंह, राजेश रोशन, इम्तियाज हुसैन बारसी और संतोष यादव.
महासचिव : साहिल साहनी, बलराम निषाद, विनोद यादव, गुलजार अंसारी, शैलेंद्र कुमार, रिंकू खान, अजीत केशरी, धर्मेंद्र महतो, संजय सिंह और रवींद्र जायसवाल.
सचिव : सुरेश यादव, राजीव राणा, कामेश्वर मांझी, आकाश गंगा, राजू यादव, रवि काकू, जाकिर खान, प्रदीप यादव, शौकत अंसारी और चतुर्भुज यादव.
जिलाध्यक्ष : रांची-अब्दुल गफ्फार अंसारी, महानगर रांची -कमलेश यादव, रामगढ़-संजय यादव, बोकारो-इम्तियाज खान, सरायकेला-कृष्णा महतो, देवघर- नंदकिशोर यादव, चतरा-रमेश यादव, गिरिडीह-राजन कुमार साह, गढ़वा- सूरज सिंह, साहेबगंज- एेनुल हक अंसारी, पूर्वी सिंहभूम-अजीत यादव, कोडरमा-राजकुमार यादव, गुमला- कमलेश साह, खूंटी-अरुण गोप, गोड्डा-जाहिद इकबाल, जामताड़ा-एनामुल अंसारी, दुमका-असलम परवेज, धनबाद- मोहसिन खान, सिमडेगा-बसंत डुंगडुंग, लातेहार-हेसामूल अंसारी, चाईबासा-महताब आलम, पलामू-नरेश भारती.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

👤 By Prabhat Khabar Digital Desk

Prabhat Khabar Digital Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >