रणदीप सूरजेवाला ने चतरा की घटना को लेकर उठाया सवाल, कहा - सरकार की नींद कब टूटेगी

नयी दिल्ली : झारखंड में दो लड़कियों के साथ बलात्कार और उन्हें जिंदा जलाए जाने की हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि सत्तासीन लोगों को नींद से जगाने के लिए अभी और कितनी ‘नाबालिग निर्भयाओं’ को जिंदा जलना पड़ेगा. […]

नयी दिल्ली : झारखंड में दो लड़कियों के साथ बलात्कार और उन्हें जिंदा जलाए जाने की हालिया घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि सत्तासीन लोगों को नींद से जगाने के लिए अभी और कितनी ‘नाबालिग निर्भयाओं’ को जिंदा जलना पड़ेगा.

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘अभी कितनी और ‘नाबालिग निर्भयाओं’ को जिंदा जलना पड़ेगा ताकि मोदी, योगी और रघुवर दास की नींद टूटे.’ उन्होंने सवाल किया, ‘क्या ये चतरा, बुलन्दशहर और मुजफ्फरनगर में भारत के बेटियों की चीख को सुन नहीं सकते, उनकी व्यथा को महसूस नहीं कर सकते?’

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड के चतरा जिले में एक लड़की से बलात्कार और निर्मम हत्या की घटना पर दुख जताते हुए इसे ‘त्रासदी’ बताया. राहुल कल रात ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड में एक लड़की के साथ बलात्कार किया गया और फिर जलाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई.
इस घटना से मैं सकते में हूं और क्रोधित हूं.’ उन्होंने कहा, ‘इस लड़की की मौत एक त्रासदी है.’ गौरतलब है की झारखंड के पाकुड़ जिले के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार कर उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >