आदिवासी सरना समिति के बैनर तले प्रखंड स्तरीय सरहुल मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम में किया गया. समारोह में बुढ़मू, चकमे, उमेडंडा, मक्का सहित प्रखंड के दर्जनों गांव से आदिवासी समाज के लोग गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम पहुंचे. जहां आदिवासी सरना समिति ने सभी का स्वागत किया. अतिथियों का स्वागत मुखिया सीता देवी, जयंती देवी, अनूपा उरांव व देवंती देवी ने गुलाल लगाकर व साल फूल खोंस कर किया. मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल से आदिवासी समाज के साथ-साथ पूरे झारखंड की एक अलग पहचान पूरे देश में है. आदिवासी समाज आज भी प्रकृति से जुड़ा हुआ है. साथ ही स्टेडियम परिसर में स्थित प्रतिमा का सुंदरीकरण और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हुई दुर्घटना में मारे गये तीनों बच्चों की प्रतिमा लगवाने की बात कही. समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, बीडीओ धीरज कुमार, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, उप प्रमुख हरदेव साहू, पार्वती देवी, सभी पंचायतों के मुखिया आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.