झारखंड : जिला बदर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव रांची में, मरांडी से मिले, जानें पूरा मामला

रांची : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव रविवार को रांची में देखे गये. सूचना के मुताबिक योगेंद्र साव व उनकी पत्नी विधायक निर्मला देवी रांची में ही हैं. खबर है कि रविवार को उन्होंने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात भी की है. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी […]

रांची : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव रविवार को रांची में देखे गये. सूचना के मुताबिक योगेंद्र साव व उनकी पत्नी विधायक निर्मला देवी रांची में ही हैं. खबर है कि रविवार को उन्होंने झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात भी की है. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी को अदालत ने एक मामले में भोपाल में रहने का आदेश दिया है.
पाल छोड़ने से पहले कोर्ट से अनुमति लेने का निर्देश दिया है. दोनों ही न्यायिक कार्यों से ही भोपाल छोड़ सकते हैं. निर्मला देवी को विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए भी भोपाल छोड़ने की अनुमति है. 23 मार्च को राज्यसभा चुनाव को लेकर विधायक निर्मला देवी भोपाल से आयी थी. उनके साथ योगेंद्र साव भी देखे गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >