झारखंड : अतिरिक्त भूमि सरकार को स्थानांतरित करे सेल : रघुवर

सेल अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएसआर गतिविधियों में तेजी लाने को कहा रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) राज्य में सीएसआर गतिविधियों में तेजी लाये. राज्य सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर सामाजिक काम में सेल का सहयोग मिल रहा है. राज्य के विकास […]

सेल अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने सीएसआर गतिविधियों में तेजी लाने को कहा
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) राज्य में सीएसआर गतिविधियों में तेजी लाये. राज्य सरकार द्वारा तय मानकों के आधार पर सामाजिक काम में सेल का सहयोग मिल रहा है.
राज्य के विकास में यह सहयोग काफी महत्वपूर्ण साबित हो रहा है. श्री दास मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में सेल के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सेल अपनी आवश्यकता के अतिरिक्त भूमि को राज्य सरकार को स्थानांतरित करे, ताकि उसका उपयोग विकास कार्यों के लिए हो सके.
साथ ही सेल द्वारा तैयार वैसे भवन जो काम में नहीं आ रहे हैं, उन्हें कौशल विकास केंद्र के लिए सरकार को स्थानांतरित करेेंं. यहां स्थानीय लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा.
मुख्यमंत्री ने सेल के अधिकारियों से कहा कि वे अपनी प्रतिष्ठान से होने वाले क्रय में स्थानीय उद्योग को प्राथमिकता दें, ताकि स्थानीय उद्योग एवं कामगार लाभान्वित हो सके. बैठक में उद्योग सचिव सुनील कुमार बर्णवाल, सेल के चेयरमैन पीके सिंह, बीएसएल के सीइओ पीके सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >