झारखंड में बढी ठंड, पछुआ हवा छू रही है सीधे हड्डी को, जानें क्या है बिहार का हाल

पटना/रांची : कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर झारखंड में दिखने लगा है. पछुआ हवा सीधे हड्डी को छू रही है. तेज हवा के कारण ठंड परेशान करने लगी है. तेज हवा और बर्फबारी के कारण तापमान भी गिरने लगा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले दिनों में […]

पटना/रांची : कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही जबरदस्त बर्फबारी का असर झारखंड में दिखने लगा है. पछुआ हवा सीधे हड्डी को छू रही है. तेज हवा के कारण ठंड परेशान करने लगी है. तेज हवा और बर्फबारी के कारण तापमान भी गिरने लगा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले दिनों में तापमान और गिर सकता है.

इधर, सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. वहीं, अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. यह आकड़ा बिरसा कषि विश्वविद्यालय का कृषि भौतिकी विभाग ने उपलब्ध कराया है. वहीं, एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम विभाग ने राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. राज्य में डाल्टनगंज सबसे ज्यादा ठंडा शहर रहा.

वहां का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा. आसमान भी साफ हो जायेगा. न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.

यदि बात बिहार की करें तो रविवार की देर रात्रि से आसमान में घना कुहासा छाना शुरू हो गया है. जम्मू, श्रीनगर, हिमाचल में पिछले दो दिनों से बर्फबारी जारी है. इस कारण बिहार तक पहुंचने वाली पछुआ हवा में नमी के साथ रफ्तार अधिक है. नमी बढ़ने से पटना, पूर्णिया, भागलपुर और कटिहार में घना कोहरा सुबह से छा रहा है. कोहरा काफी देर तक छाया रहता है और धूप धरती तक सीधी नहीं पहुंच रही है.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो बर्फीली हवा बिहार तक पहुंचने से कनकनी बढ़ी है. आज भी कोहरा छाया रह सकता है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 26 के बाद बिहार के मौसम में परिवर्तन होगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बांदी भी हो सकती है.

एक नजर प्रमुख शहरों के तापमान पर

शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस ) न्यूनतम तापमान(डिग्री सेल्सियस )
Ranchi 24 11
Patna 24 14
Muzaffarpur 25 14
Bhagalpur 26 14
Gaya 24 10
Jamshedpur 26 11
Deoghar 24 13
Dhanbad 25 12

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >