कोयला खदानों में लगी आग से बढ़ रहा है जमीन धंसने का खतरा, धनबाद के कुसुंडा क्षेत्र के लोगों को विस्थापित करने की तैयारी

धनबाद : कोयला के सबसे बड़े और सबसे उम्दा क्वालिटी के कोयले के भंडार पर बसे शहरों को उजाड़ने का काम बहुत जल्द शुरू होनेवाला है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) जिन क्षेत्रों में खनन कार्य कर रहा है, उसमें एक क्षेत्र है कुसुंडा. VIDEO : एनएच-32 के किनारे जमीन धंसी, बीसीसीएल जल्द खाली करायेगा […]

धनबाद : कोयला के सबसे बड़े और सबसे उम्दा क्वालिटी के कोयले के भंडार पर बसे शहरों को उजाड़ने का काम बहुत जल्द शुरू होनेवाला है. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) जिन क्षेत्रों में खनन कार्य कर रहा है, उसमें एक क्षेत्र है कुसुंडा.

VIDEO : एनएच-32 के किनारे जमीन धंसी, बीसीसीएल जल्द खाली करायेगा भूमिगत आग से प्रभावित इलाकों को

धनबाद जिले के अलग-अलग कोयला खदान क्षेत्रों में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए कुसुंडा को खाली कराने का निर्णय लिया गया है. बीसीसीएल ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही पूरे इलाके को खाली करा लिया जायेगा. कुसुंडा क्षेत्र में बासुरिया, ईस्ट बासुरिया, गोंदुडीह, खास कुसुंडा, कुसुंडा, इंडस्ट्री, गोधुर और धनसार इलाके आते हैं.

बीसीसीएल प्रबंधन अब और जोखिम मोल नहीं लेना चाहता. प्रबंधन ने कहा है कि जिन इलाकों में भूमिगत आग खतरनाक स्तर पर पहुंच गयी है, उन्हें अन्यत्र जाना ही होगा. इसको लेकर गुरुवार को एसडीएम राकेश कुमार की मौजूदगी में बीसीसीएल कुसुंडा के जीएम जेपी गुप्ता ने बातचीत की.

Jharkhand : गुस्से में आदिवासी, मौन जुलूस निकाल कर धर्मांतरण और भूमि अधिग्रहण कानून का किया विरोध

एसडीएम ने प्रभावित इलाके के लोगों से कहा कि वे लोग नयी जगह पर बस जायें. इसी में सबकी भलाई है. उन्होंने बताया कि यदि लोग जहां रह रहे हैं, वहीं रहने पर अड़े रहे, तो आनेवाले दिनों में उन्हें किसी हादसे का शिकार होना पड़ सकता है. यह स्थिति न हादसे का शिकार होनेवाले के लिए ठीक है, न ही प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के लिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >