बाबा मंदिर में बम की अफवाह,मचा हड़कंप ,एक घंटे से ज्यादा चला सर्च ऑपरेशन

देवघर : सावन की चौथी सोमवारी शुरू होने से कुछ घंटे पहले रविवार देर रात देवघर के बाबा मंदिर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंदिर परिसर सहित संस्कार मंडप को खाली कराया गया. डीआइजी अखिलेश झा सहित एसपी ए विजयालक्ष्मी अन्य अधिकारियों और सशस्त्र बलों के साथ मंदिर परिसर […]

देवघर : सावन की चौथी सोमवारी शुरू होने से कुछ घंटे पहले रविवार देर रात देवघर के बाबा मंदिर में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंदिर परिसर सहित संस्कार मंडप को खाली कराया गया. डीआइजी अखिलेश झा सहित एसपी ए विजयालक्ष्मी अन्य अधिकारियों और सशस्त्र बलों के साथ मंदिर परिसर पहुंचे. पूरे मंदिर परिसर की जांच की गयी. एक घंटे तक पूरे मंदिर परिसर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन चला. हालांकि इस दौरान जलार्पण बाधित नहीं हुआ.
सफाईकर्मी ने देखी थी संदिग्ध वस्तु : रात करीब 8:30 बजे मंदिर में जलार्पण चल ही रहा था कि संस्कार मंडप के दो तल्ले पर स्थित शौचालय के पिलर के पास सफाईकर्मी ने लावारिस हालत में संदिग्ध वस्तु देखी.
उसने पास में मौजूद सुरक्षाकर्मी को इसकी जानकारी दी. सुरक्षाकर्मी ने सीआरपीएफ के डीएसपी को इसकी सूचना दी. इसके बाद पांच मिनट के अंदर संस्कार मंडप के उक्त हॉल से कांवरियों को निकाल दिया गया. संस्कार मंडप को सील कर दिया गया. करीब आधे घंटे बाद निरोधी दस्ता पहुंचा. घंटे भर मंदिर परिसर में सर्च ऑपरेशन चला. पर कुछ नहीं मिला. इस दौरान फुट ओवरब्रिज के दूसरे रास्ते से कांवरियों को संस्कार मंडप से डायवर्ट कर गर्भगृह तक ले जाया गया.
मंदिर से सटे संस्कार मंडप में अवांछनीय वस्तु होने की सूचना मिली. जांच करायी गयी. किसी भी तरह का कुछ संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. सबकुछ नॉर्मल चल रहा है. – अखिलेश झा, डीआइजी संताल परगना
कुछ नहीं मिला. कोई विस्फोटक नहीं था. जांच करायी गयी, प्लास्टिक नुमा कोई वस्तु है. लगता है किसी शरारती तत्व ने सनसनी की कोशिश की. सबकुछ सामान्य चल रहा है. – ए विजयालक्ष्मी, एसपी देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >