राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिले नये डीआरएम

रांची: रांची रेल मंडल के नये डीआरएम विजय कुमार गुप्ता बुधवार को राज्य के राज्यपाल द्रौपदी मुरमू और मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले. डीआरएम ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से राज्य में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के मुद्दे पर बातचीत की. डीआरएम ने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूरी होनेवाली हैं, […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 29, 2017 7:14 AM
रांची: रांची रेल मंडल के नये डीआरएम विजय कुमार गुप्ता बुधवार को राज्य के राज्यपाल द्रौपदी मुरमू और मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले. डीआरएम ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से राज्य में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के मुद्दे पर बातचीत की. डीआरएम ने कहा कि जो भी परियोजनाएं पूरी होनेवाली हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी.

यात्री सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक, पिस्का नगड़ी आरअोबी का काम जल्दी पूरा करने को कहा. साथ ही आश्वासन दिया कि रेल के विकास में राज्य सरकार से जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, उसे पूरा किया जायेगा. श्री गुप्ता के साथ एडीआरएम विजय कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणज्यि प्रबंधक नीरज कुमार, सहायक मंडल वाणज्यि प्रबंधक देवराज बनर्जी भी मौजूद थे.