रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट
रांची. गाड़ीखाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. कार्ट सराय रोड, गाड़ीखाना निवासी राजकुमार वर्मा (52) साइबर अपराधियों के झांसे में आकर 98 हजार रुपये गंवा बैठे. साइबर अपराधियों ने अलग-अलग बैंक खातों से यह राशि निकाल ली.
पीड़ित के अनुसार, पहले उनके एक बैंक खाते से 17 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी. इसके बाद दूसरे बैंक खाते के जरिये 81 हजार रुपये निकाल लिये गये. इस तरह उनके खातों से कुल 98 हजार रुपये की निकासी हुई.
1930 पर दर्ज करायी शिकायत
मामले की जानकारी मिलते ही राजकुमार वर्मा ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
