राज कुमार की रिपोर्ट
Ranchi Piska More Durga Puja Pandal: रांची के शिवा सेना दुर्गा पूजा समिति लकड़ी टाल, पिस्का मोड़ की ओर से अनोखा पंडाल बनाया जा रहा है. पंडाल को मधुमक्खी के छत्ते का रूप दिया जा रहा है. मधुमक्खी के छत्ते पर कृत्रिम मधुमक्खियां भी बैठायी जायेंगी. पंडाल के अंदर भी मधुमक्खी के छोटे-छोटे छत्ते बनाये जायेंगे. साथ ही पेड़-पौधा के प्रारूप बनाये जायेंगे. पंडाल के अंदर आनेवाले भक्तों को मधुमक्खियों की आवाज सुनने को मिलेगी. यह पूरा दृश्य भक्तों को प्रकृति के सौंदर्य का आभास करायेगा. पूजा समिति के अध्यक्ष रमाकांत ओझा ने बताया कि प्रस्तावित पंडाल की लंबाई 80 फीट और चौड़ाई 100 फीट होगी. पंडाल में 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी. श्री झा ने बताया कि इस बार पूरे आयोजन पर कुल 22 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं.
षष्ठी को खुलेंगे पट 21 को होगा विसर्जन
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पंडाल के पट षष्ठी को खुलेंगे, जबकि विसर्जन 21 अक्तूबर को होगा. आयोजन के दौरान हर दिन यहां अलग-अलग प्रकार का भोग लगाया जायेगा. विजय दशमी के दिन 20 अक्टूबर को यहा भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें भक्तों को पूरी, सब्जी, बुंदिया सहित अन्य पकवान परोसे जायेंगे.
लगेगा मेला, ड्रोन से होगी निगरानी
समिति के सदस्यों ने बताया कि पंडाल के पास मेला लगेगा, भक्तों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. साथ ही ड्रोन से निगरानी होगी. वहीं, समिति के कार्यकर्ता भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे, पिस्का मोड से ओटीसी मैदान तक सजावट के लिए बंगाल से लाइटें मंगायी जा रही है.
ये भी पढ़ें: झारखंड में एमएमडीआर एक्ट पर क्यों शुरू हुआ राजनीतिक घमासान? बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांगे ये 3 बड़े जवाब
कमेटी इस प्रकार है
मुख्य संरक्षक- उदय प्रताप मुन्ना, संरक्षक अमित कुमार टुन्ना, संयोजक- बैजू सोनी, अध्यक्ष- रमाकांत ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष- नरेश पंडित, उपाध्यक्ष कंचन, संजीव दास, नवनीत, संतोष सिंह, संजय सिंह, सचिव दीपक पोद्दार, सुदीप उरांव, कोषाध्यक्ष- श्रवण साहू, महामंत्री-अभय मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रिंस सिंह, राजेश लोहरा, हर्ष तिवारी, मिथिलेश, आशीष चौधरी, रजत सिंह, जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंत्री- राम लला मोटी, रमेश, जितेंद्र चौधरी, गजेंद्र श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी- सुबेश पांडेय.
ये भी पढ़ें: धनबाद के लोयाबाद में अचानक धंसी जमीन, 20 फीट गहरे गड्ढे में समाया मकान, देखें कैसे बची परिवार की जान
