गिद्दी(रामगढ़). यूथ स्पोर्टिंग क्लब की बैठक रविवार को गुरुकुल कोचिंग रबोध परिसर में हुई. अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष मनीष कुमार पृथ्वी ने की. बैठक में दो अक्टूबर को होने वाली मिनी मैराथन दौड़ की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी
युवाओं को खेल से जोड़ना उद्देश्य
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रखना तथा खेल के प्रति आकर्षित करना है. ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बेहतर मंच देकर अच्छे खिलाड़ियों को तैयार करना भी आयोजन का उद्देश्य है.
ये भी पढ़ें: 8 साल बाद भी गांव के शिक्षकों को शहर का इंतजार, नहीं हुआ जोनवार ट्रांसफर
मार्ग से लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन
मैराथन के सफल आयोजन को लेकर मार्ग, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रतिभागियों की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक का संचालन सहदेव प्रसाद ने किया. मौके पर पिंटू महतो, ओमप्रकाश महतो, जानकी महतो, सोनू कुमार, सुभाष कुमार, गुलचंद महतो, पवन कुमार राम, भुवनेश्वर महतो, विकास गंझू, रोहित महतो, अंकित कुमार, शिवम कुमार, रवि हेम्ब्रम, बहादुर हांसदा और रोशन हसदा मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: SIR में चुनाव आयोग सख्त, शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी
