जीएम ऑफिस सिरका के समीप युवक से मारपीट

रामगढ़ में जेएम ऑफिस सिरका के पास विश्वजीत दास नामक युवक पर लाठी-डंडे और शटर रॉड से हमला किया गया. हमले में युवक का एक पैर टूट गया है और उसे रिम्स रेफर किया गया है. आरोपियों पर केस वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप है.

रामगढ़.रामगढ़ थाना क्षेत्र के जेएम ऑफिस सिरका के समीप 13 सितंबर की शाम विश्वजीत दास के साथ मारपीट का शिकायत पहुंचा है. मामले को लेकर विश्वजीत के भाई अभिजीत कुमार दास ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में विशाल गुप्ता सहित दो-तीन अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है.

आवेदन में कहा गया है कि आरोपियों ने लाठी-डंडे और शटर रॉड से विश्वजीत के साथ मारपीट की, जिससे उनके पैर, हाथ और घुटने में चोट लगी और एक पैर टूट गया. घायल को सदर अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया. साथ ही आरोपियों पर केस उठाने के लिए दबाव बनाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay sukla

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >