डीएवी पब्लिक स्कूल में मना पीला रंग दिवस

डीएवी पब्लिक स्कूल में मना पीला रंग दिवस

गिद्दी(हजारीबाग). डीएवी पब्लिक स्कूल, गिद्दी में शनिवार को पीला रंग दिवस मनाया गया. सभी विद्यार्थी पीले रंग के कपड़े पहन कर स्कूल पहुंचे थे. विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी ने कहा कि पीला रंग खुशी, आशावाद व रचनात्मकता फैलाता है. हमारी आत्मा को सक्रिय करता है. शिक्षिका वंदना चटर्जी ने कहा कि इस दिवस को मनाने का मकसद बच्चों को इस रंग के महत्व के बारे में बताना है. पीला रंग उमंग और उत्साह का प्रतीक है. इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों को रंगों का ज्ञान हो जाता है. खेल-खेल में बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास भी होता है. शिक्षिकाओं ने बच्चों को पीले रंग की विशेषता, इससे संबंधित फल और फूल के गुण, गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सीखने की क्षमता बढ़ाना, विविधताओं में सामंजस्य बनाने, रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देने के महत्व को बताया गया. इस अवसर पर राखी सिंह, शोभा दुबे, अनुराधा निषाद, मेघा रॉय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >