वुशु से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है : साहिल

वुशु से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है : साहिल

चितरपुर. चितरपुर कॉलेज परिसर में रामगढ़ जिला वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी साहिल अनवर व विशिष्ट अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ संज्ञा, एपेक्स पब्लिक स्कूल के निदेशक भागीरथ कुमार, श्री राम पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार महतो, एसोसिएशन के जिला सचिव सह राष्ट्रीय जज गौरीशंकर दांगी, सह सचिव तपेश्वर महली थे. अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुख्य अतिथि श्री अनवर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है. खिलाड़ियों के अंदर आत्मरक्षा के साथ अनुशासन की भावना जागृत होती है. उन्होंने खिलाड़ियों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. प्रतियोगिता में जिले भर के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसमें 55 अंकों के साथ रजरप्पा वुशु एकेडमी ओवरऑल चैंपियन बना. 39 अंकों के साथ श्री राम पब्लिक स्कूल द्वितीय और 30 अंकों के साथ एसएस डीएवी स्कूल लारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. अतिथियों ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय जज गौरीशंकर दांगी, चंद्रशेखर राम करमाली, शैलेंद्र करमाली, खुशी कुमारी, परी कुमारी, राधिका कुमारी ने निभायी. कार्यक्रम का संचालन प्रो निरंजन महतो ने किया. एक नजर में प्रतियोगिता के परिणाम : बालक एवं एवं बालिका वर्ग अंडर – 22 केजी में प्रथम सूरज कुमार, स्वाति कुमारी, द्वितीय शंकर कुमार, निधि कुमारी, तृतीय आशा कुमारी, अंडर – 24 केजी में प्रथम लीलावती कुमारी, द्वितीय खुशी कुमारी, तृतीय पारी कुमारी, 26 केजी में प्रथम बादल कुमार, द्वितीय आशीष कुमार, तृतीय ऋतिक कुमार, 30 केजी में प्रथम अभिषेक कुमार, आंचल कुमारी, द्वितीय अर्जुन कुमार रिया कुमारी ,तृतीय शुभम कुमार, झिलमिल कुमारी, 30 केजी में प्रथम रूपेश चौधरी, शोभा कुमारी, द्वितीय चंदन कुमार, धन प्रिया कुमारी, तृतीय लक्ष्मण कुमार, लक्ष्मी कुमारी, 34 केजी में प्रथम मनीष कुमार, द्वितीय अशोक कुमार, तृतीय निशांत कुमार, 39 केजी प्रथम मनीष कुमार, लक्ष्मी कुमारी, द्वितीय सनी कुमार, प्रियंका कुमारी, तृतीय सुदेश कुमार, सृष्टि कुमारी, 42 केजी में प्रथम श्लोक कुमार नैंसी कुमारी, द्वितीय साहिल बेदिया, रिचा कुमारी, तृतीय धीरज कुमार, प्रिया कुमारी सहित अन्य इवेंट्स में भी कई बच्चों ने बाजी मारी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >