मांगों को लेकर श्री राम फैक्ट्री के मजदूरों ने किया गेट जाम

मुरपा स्थित श्री राम पावर एंड स्टील प्लांट में सोमवार को मजदूरों ने फैक्ट्री गेट जाम कर दिया.

वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों के पूरा करने के आश्वासन के बाद हटा जाम कुजू: मुरपा स्थित श्री राम पावर एंड स्टील प्लांट में सोमवार को मजदूरों ने फैक्ट्री गेट जाम कर दिया. उनकी मांग थी कि उन्हें उचित मजदूरी मिले, समय पर वेतन भुगतान हो और काम के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जाये. गेट जाम होने से फैक्ट्री के अंदर-बाहर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. मजदूरों का कहना है कि यहां ठेकेदार अक्सर बदलते रहते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है. वेतन जो हर महीने की 1 से 5 तारीख तक मिलना चाहिए, वह एक से डेढ़ महीने की देरी से दिया जाता है. इतना ही नहीं, दलालों के जरिए मजदूरी भी कम कर दी जाती है, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है. मजदूरों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री प्रबंधन से बात करने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है. वहीं, सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण कई बार मजदूर दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं. इस स्थिति से नाराज मजदूरों ने गेट जाम कर विरोध जताया. सूचना मिलने पर कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. आखिरकार देर शाम फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों के खातों में वेतन डालने और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद मजदूर अपने काम पर लौटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >