एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर, वृद्ध महिला की मौत, दामाद गंभीर

गोला में सड़क हादसे में एक महिला की मौत और दामाद गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में एंबुलेंस की कमी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने किया जमकर हंगामा।

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र के सोटई गांव के समीप भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उनका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। इस दौरान एंबुलेंस की व्यवस्था को लेकर अस्पताल परिसर में कुछ देर तक हंगामा भी हुआ।

मृतका की पहचान सोसोकला पंचायत के हेसीमदाग-बरवाडीह निवासी स्व. मदनलाल महतो की 65 वर्षीय पत्नी अपरुगिया देवी के रूप में हुई है। वहीं, घायल लखेश्वर महतो (47 वर्ष) हुप्पू गांव निवासी हैं।

रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल कराने ले गए थे

बताया गया कि लखेश्वर महतो अपनी सास को बाइक से ओरमांझी थाना क्षेत्र के कुचू गांव स्थित रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कर्म में शामिल कराने ले गए थे। लौटने के दौरान सोटई के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने अपरुगिया देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल लखेश्वर महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

घायल को रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस उपलब्ध कराने में देरी का आरोप लगाते हुए जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव सहित अन्य नेताओं और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। लोगों का कहना था कि महिला को भी उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जाना चाहिए था।

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि चिकित्सकीय जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया गया था। उसे रेफर करने का प्रश्न नहीं था। उन्होंने बताया कि घायल को तत्काल एंबुलेंस से रिम्स भेज दिया गया।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >