गोला : गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. रविवार की रात में हाथियों में गांव के सफिक अनवर की चारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही कई लोगों के खेतों लगे फसलों को भी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा प्रदान करने एवं क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है.
गोला में गजरात का आतंक, जंगली हाथियों ने चारदीवारी को किया ध्वस्त
गोला के सुतरी गांव में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने दीवार गिराने के साथ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

गोला में गजरात का आतंक, जंगली हाथियों ने चारदीवारी को किया ध्वस्त