पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

घाटोटांड़. पत्नी की हत्या के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप कुमार निषाद गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पति पर पत्नी का गला दबा कर हत्या करने व साक्ष्य छुपाने का आरोप है. छत्तीसगढ़ निवासी प्रदीप कुमार निषाद अपनी पत्नी किरण देवी व 10 माह की बेटी के साथ केदला स्थित मुकेश महतो के ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था. तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी. आरोपों के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में लड़ाई शुरू हो गयी थी. गृह कलह से तंग आकर प्रदीप निषाद ने योजनाबद्ध तरीके से 23 नवंबर 2024 की रात पत्नी की गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. साक्ष्य छुपाने के लिए उसने रात में अपनी 10 माह की बेटी को शव के बगल में सुला कर वह भी सो गया. रात तीन बजे बोलेरो से कोठार तक गया. वहां से पत्नी को बीमार बता कर एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को छत्तीसगढ़ के लिए निकल गया. इसी बीच, उसने मोबाइल से अपने ससुर को फोन कर पत्नी की मौत की सूचना दी. आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा. संदेह होने पर मृतका के मायके से उसके परिजन उसके ससुराल प्रदीप निषाद के घर आये. मृतका के चाचा संजय निषाद ने वहां के स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया. इसमें गला दबाने से हुई मौत का खुलासा होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर वेस्ट बोकारो ओपी पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >