पतरातू में मां के काम पर जाते ही घर में घुसकर नाबालिग बहनों से छेड़छाड़, विरोध करने पर अपहरण करवाने की धमकी

पतरातू में एक महिला ने दो युवकों पर उसकी नाबालिग बेटियों से छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अजय तिवारी की रिपोर्ट

पतरातू. पतरातू थाना क्षेत्र की शाह कॉलोनी पंचायत की रहने वाली 33 वर्षीय विधवा महिला ने दो युवकों पर अपनी दोनों नाबालिग बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने और अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है. महिला ने इस संबंध में पतरातू थाने में लिखित शिकायत दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 242, दिनांक 17 सितंबर के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महिला के काम पर जाने के बाद करते है छेड़छाड़

थाने में दिए आवेदन के अनुसार, महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है और वह छोटा-मोटा काम कर परिवार का भरण-पोषण करती है. महिला का आरोप है कि उसके काम पर चले जाने के बाद पलानी सोलिया निवासी इमरान और शाह कॉलोनी निवासी सद्दाम उसके घर पहुंचते हैं और उसकी दोनों बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं.

अपहरण करवाने की धमकी

महिला के अनुसार, दोनों युवकों की हरकतों की जानकारी मिलने पर उसने इसका विरोध किया. आरोप है कि इसके बाद इमरान उसके घर पहुंचा और उसे जान से मारने तथा दोनों बेटियों का अपहरण करवाने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें: रामगढ़: चुट्टूपालू घाटी में हाईवा पलटा, चालक और खलासी घायल

आरोपों की जांच कर रही है पुलिस

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे फोन पर गाली-गलौज की जाती है और बेटियों को सौंपने के लिए दबाव बनाया जाता है. ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. महिला ने थाना प्रभारी से दोनों युवकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >