Ramgarh: अस्त्र-शस्त्र अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Ramgarh: श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति की ओर से गुरुवार की शाम फुटबॉल मैदान में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस बीच, डीसी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

भागीरथ महतो
Ramgarh: श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति द्वारा गुरुवार की शाम फुटबॉल मैदान में भव्य अस्त्र-शस्त्र अखाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मांडू विधायक तिवारी महतो ने किया. प्रतियोगिता में विभिन्न अखाड़ों के प्रतिभागियों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र के साथ आकर्षक प्रदर्शन किया. श्रीश्री पवन पुत्र हनुमान मंदिर एवं श्रीश्री विष्णु बाल मंडली क्लब के प्रतिभागियों ने विशेष प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में एक लाठी का बाना, दो लाठी का बाना, दो लाठी का खेल, दो तलवार का बाना, एक भाला एक तलवार का खेल, ग्वार खेल एवं स्पेशल गेम का प्रदर्शन किया गया.

पुरस्कृत किए गए अखाड़ाधारी

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया और विशेष कला प्रदर्शन करने वालों को भी सम्मानित किया गया. महासमिति अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि 27 मार्च की शाम गोला रोड में बगड़िया ब्रदर्श के सामने महासमिति के मंच का उद्घाटन उपायुक्त और एसपी करेंगे. इसके बाद विभिन्न पूजा समितियों की चलंत और स्थायी झांकियों का भव्य स्वागत किया जाएगा. सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा. बताया गया कि चार अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर सुभाष चौक स्थित मां विघ्नेश्वरी मंदिर परिसर में झांकियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा.

ये लोग थे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक दीपक मिश्रा, महासचिव ब्रजेश पाठक सहित ओम प्रकाश कुशवाहा, अविनाश राम, संजय सोनकर, शशि शेखर सिंह, बबलू राम, प्रवीण कुमार सोनू, संतोष नायक, सुशांत पांडे, नितेश मोदी, सत्यजीत चौधरी, धीरज दास, मुकेश नायक, दिलीप नायक, पंकज महतो, तरुण साहू, अमित ठाकुर, शशि शेखर शर्मा, धीरज साहू, पप्पू यादव, नेपाल विश्वकर्मा, राजीव कुमार, मंटू कुशवाहा, सनी करमाली, नीतीश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

1989 में किया गया रामगढ़ रामनवमी महासमिति का गठन

रामनवमी महासमिति का गठन वर्ष 1989 में किया गया. रामगढ़ शहर में 40 अखाड़ा के माध्यम से जुलूस अलग-अलग निकाला जाता था. जो अपने-अपने मुहल्ले से निकलकर वापस अखाड़ा लौटता था. वर्ष 1989 में शहरवासियों को महसूस किया कि एक महासमिति का गठन जरूरी है. जिससे शहर के सभी अखाड़ा के लोग एक साथ मंगला जुलूस और नवमी की जुलूस में शामिल हों. कमेटी के संबंध में तत्कालीन सचिव मनोज पोद्दार ने बताया कि महासमिति के गठन के लिये मारवाड़ी धर्मशाला में बैठक कर कमेटी बनाया गया. पहले अध्यक्ष विजय चौधरी, सचिव मनोज पोद्दार, उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद कुशवाहा, जोधन महतो, महेंद्र मुंडा, तुलसी प्रसाद कुशवाहा, विजय जायसवाल सहित अखाड़ा से जुड़े लोगों को पदाधिकारी बनाया गया. कमेटी में शहर के 40 अखाड़ा के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया था. सभी अखाड़ा के लोग परंपरागत तैयारी कर जुलूस में शामिल होते थे. मंगला जुलूस लोहार टोला के काली मंदिर से निकाला जाता था. रामनवमी जुलूस शनिचरा बाजार के बजरंग बली मंदिर के समीप से निकलता था. सभी अखाड़ा के लोग एक साथ पूरे शहर में जुलूस निकालते थे. वर्तमान में श्रीश्री रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर हैं.

डीसी और एसपी ने बुलेट पर सवार होकर किया फ्लैग मार्च का नेतृत्व

फ्लैग मार्च में शामिल डीसी और एसपी

रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को करीब चार बजे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च सिदो कान्हू मैदान से शुरू होकर चट्टी बाजार, गोला रोड, थाना चौक, नईसराय होते हुए सुभाष चौक पहुंचा. इसके बाद बिजुलिया ब्लॉक चौक, कांकेबार व टायर मोड़ होते हुए मार्च संपन्न हुआ. मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने आम लोगों से रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्वक वातावरण में मनाने की अपील की. साथ ही बताया गया कि शांतिपूर्ण रूप से रामनवमी संपन्न कराने को लेकर संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. लगभग 150 पुलिस पदाधिकारी के अलावा 700 पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर जारी

रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर जारी किया है. जिसमें उपायुक्त 9431146500, पुलिस अधीक्षक 9431706113, एसडीओ 9431146488, कंट्रोल रूम 9262998529, मीडिया सेल 9162388444, डीएपी मुख्यालय 9631076117, एसडीपीओ रामगढ़ 9431706300, एसडीपीओ पतरातू 9430165994, रामगढ़ थाना प्रभारी 9431706319, रजरप्पा थाना 9631077069, मांडू थाना 87890089115, गोला थाना 6207277800, बरलंगा थाना 8294965715, पतरातू थाना 9431706322, बासल थाना 9934307206, कुजू थाना 6205271895, वेस्ट बोकारो 8527940406, भुरकुंडा थाना 8987422530, बड़काकाना 9572640635 व भदानीनगर 9934144090, सदर अस्पताल 6553296300 है.

शहर के मुख्य स्थानों पर चिकित्सीय टीम तैनात

रामनवमी पर्व की शोभा यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर चिकित्सक व पारा कर्मियों का दल को तैनात किया गया है. इसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ हरेनचंद्र महतो ने पत्र जारी कर चिकित्सक तथा पारा कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है. चिकित्सक दल बगड़िया ब्रदर्श के सामने बने महासमिति के मंच पर, सुभाष चौक में भी मौजूद रहेंगे. जो विशेष परिस्थिति में लोगों को चिकित्सीय सहायता मुहैया करायेंगे.

ये भी पढ़ें…

Chaibasa: रामनवमी से पहले नोवामुंडी में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, शांति भंग करने वालों को सख्त चेतावनी

Ramgarh: महाअष्टमी जुलूस में जय श्री राम के नारों से गूंजा पतरातू, निकाला गया विशाल जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >