गोला. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला में आयोजित प्रखंड स्तरीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को किया गया. प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आये योग शिक्षकों, बीआरपी व सीआरपी ने भाग लिया. विभाग द्वारा सभी बीआरपी और सीआरपी को प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया था. प्रशिक्षण के दौरान योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम तथा विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के तरीकों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में अमर कुमार खत्री, संतोष प्रसाद, सुबोध बक्शी, देव कुमार, बैजनाथ राम, तपन पोद्दार, विश्वजीत पांडे, प्रमोद प्रसाद, शशि भूषण खन्ना सहित कई प्रशिक्षकों ने सहभागिता निभायी. वहीं मनोज कुमार, रमेश प्रसाद, जयप्रकाश सिंह, रविंद्र कुमार, सुनील कुमार, तेजू कुमार, विकास सिंह, आशीष कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागी अब सीआरसी स्तर पर अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे. पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की देखरेख बीपीओ श्याम सुंदर महतो ने की.
विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के तरीकों की जानकारी
विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने के तरीकों की जानकारी
