वाटर पार्क में अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने की मौज-मस्ती

वाटर पार्क में अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थियों ने की मौज-मस्ती

भुरकुंडा. श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा के करीब तीन सौ विद्यार्थियों का दल रांची के वाइल्ड वादी वाटर पार्क पहुंचा. वाटर पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की. बच्चों ने वाटर स्लाइडिंग, रेन डांस, जिप लाइन, बर्ड पार्क, पेंडुलम, क्रिकेट सिमुलेशन, नेट जंपिंग, ट्रमपोलिन, गेम जोन, गायरो, भूल-भुलैया का घंटो तक मजा लिया. डांस स्टेज पर विभिन्न फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया. वाटर पार्क में आयोजित प्रतियोगिताओं में कई बच्चों ने पुरस्कार भी जीता. वाटर पार्क एडवेंचर का अवसर मिलने से बच्चे बेहद खुश दिखे. टूर के बाबत स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि जो खुशी बच्चों को अपने दोस्तों के साथ आम पब्लिक प्लेस में घूम कर व मौज-मस्ती करके मिलती है, वह और किसी तरीके से नहीं मिल सकती है. खास कर वाटर पार्क का अपना अलग ही मजा होता है. यह बच्चों में रोमांच भरता है. जिससे बच्चे लंबे समय तक खुद को तरोताजा महसूस करते हैं. स्कूल परिवार इसी उद्देश्य के तहत बच्चों को इस ट्रिप पर लेकर गया था. वाटर पार्क में बच्चों ने सामूहिक लंच के साथ आइसक्रीम का भी आनंद उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >