18 वर्ष से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार

18 वर्ष से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार

घाटोटांड़. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार अपराधियों व फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी टीम का गठन कर छापामारी अभियान चला रहे हैं. पुलिस अधीक्षक को मांडू थाना में दर्ज मामले में 18 वर्षों से फरार चल रहे लाल वारंटी प्रदीप साव ( पिता स्व दिनेश्वर साहू) के कुजू स्थित फैक्ट्री में काम करने की सूचना मिली. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया. छापामारी टीम ने कुजू स्थित फैक्ट्री से लाल वारंटी प्रदीप साव को गिरफ्तार कर लिया. उक्त अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया. छापेमारी दल में ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, पुअनि संजय बेदिया मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >