संगम खदान के विरोध में एकजुट हुए ग्रामीण

भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया अजय कुमार पासवान की अध्यक्षता व आशीष गुप्ता के संचालन में ग्रामीणों की बैठक हुई.

पहले बसाओ, फिर उजाड़ो के नारे के साथ भुरकुंडा क्षेत्र कोयलांचल संघर्ष समिति का गठन रोजगार और विस्थापन नीति लागू करने की मांग भुरकुंडा. भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को मुखिया अजय कुमार पासवान की अध्यक्षता व आशीष गुप्ता के संचालन में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में संगम खदान के मामले में चर्चा हुई. कहा गया कि प्रबंधन ने सात मई को गुपचुप तरीके से खदान शुरू कर दिया. प्रबंधन ने इसके लिए जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया. जिससे प्रतीत होता है कि प्रबंधन द्वारा खदान के जरिये क्षेत्र को उजाड़ने की साजिश रची जा रही है. यह भी कहा कि प्रबंधन की इस सोच का विरोध किया जायेगा. प्रबंधन लोगों को सरकार की नियोजन नीति के तहत रोजगार देने का काम करे. साथ ही उजाड़ने की मंशा का त्याग करे. आंदोलन के लिए कोयलांचल संघर्ष समिति का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक मनोज राम, चमन लाल, श्रीनाथ करमाली, जगतार सिंह, एचएन यादव, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, अध्यक्ष मुखिया अजय पासवान, सचिव प्रदीप मांझी, उपाध्यक्ष योगेश दांगी, आशीष गुप्ता, मुकेश पांडेय, इम्तियाज अहमद, सतीश मोहन मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्यों में राजेंद्र नायक, फिरदौस आलम, पंकज कुमार, राहुल यादव, प्रकाश दास, बागेश्वर करमाली, विजय कुमार, शहजाद हुसैन चुने गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >