मांडू में NH की स्ट्रीट लाइटें खराब, डिवाइडर पर उगी घास-फूस से बढ़ी परेशानी

मांडू में मिडिल स्कूल से थाना तक खराब स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर पर जमी गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सुधार की मांग की है.

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

मांडू (रामगढ़). राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े मांडू क्षेत्र में मिडिल स्कूल से मांडू थाना तक स्ट्रीट लाइट के नियमित रूप से नहीं जलने और डिवाइडरों में बढ़ती घास-फूस व कचरे को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जतायी है. स्ट्रीट लाइटें खराब रहने के कारण शाम और रात के समय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

रात में अंधेरे में आवागमन को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, मिडिल स्कूल से मांडू थाना तक कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं. मिडिल स्कूल के पास वाली सड़क के एक बड़े हिस्से में शाम 6 बजे के बाद घोर अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द खराब लाइटों को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिवाइडरों में बढ़ी घास-फूस और कचरा

राष्ट्रीय राजमार्ग के डिवाइडरों में कई जगहों पर बड़ी मात्रा में घास-फूस उग गयी है. इसके अलावा कचरा भी जमा है. ग्रामीणों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई और रखरखाव से इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में झाड़ियों के नीचे मिला 17वीं सदी का प्राचीन बौद्ध मंदिर, रामायण की टेराकोटा पट्टिकाएं बनीं आकर्षण

सड़क सुरक्षा और सफाई की अनदेखी

ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग की रखरखाव व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. सड़क की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सके.

लिखित शिकायतों के बाद भी कार्रवाई का अभाव

ग्रामीणों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं की जानकारी कई बार संबंधित अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गयी है. इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है.

NHAI से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और संबंधित एजेंसी से मांडू क्षेत्र की समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग की है. उन्होंने NHAI और संबंधित एजेंसी से तत्काल इन समस्याओं पर ध्यान देने और स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, साथ ही डिवाइडरों की नियमित सफाई व रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: चुटूपालू घाटी में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, स्टेशन मैनेजर की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >