भाजपा की तीन राज्यों में जीत पार्टी की नीति व नेतृत्व का परिणाम

पश्चिम बंगाल, असम व पुुंडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विकास व राष्ट्रवाद की जीत बताया है.

उरीमारी. पश्चिम बंगाल, असम व पुुंडुचेरी में भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विकास व राष्ट्रवाद की जीत बताया है. भाजपा नेता दिनेश करमाली ने कहा कि जनता ने पार्टी की नीतियों व नेतृत्व पर विश्वास जताया है. यह परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब जाति, धर्म व क्षेत्रीय मुद्दों से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता व सुशासन को प्राथमिकता देती है. भाजपा नेता जुगेश बेदिया ने कहा कि चुनाव परिणामों ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की निष्ठा व जमीनी स्तर पर किये गये सतत प्रयासों ने पार्टी को यह सफलता दिलायी है. विशेषकर पश्चिम बंगाल में, जहां लंबे समय से अलग राजनीतिक परंपरा रही है. यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन का संकेत भी है. भाजपा नेता सुनील उरांव ने कहा कि इस बार के चुनाव में युवाओं ने खुलकर भाजपा के पक्ष में समर्थन दिया है, जो यह दर्शाता है कि वे देश के विकास व भविष्य को लेकर गंभीर हैं. चुनाव बताता है कि जनता मजबूत व विकासोन्मुख सरकार चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >