वंदे भारत ट्रेन में हुई तकनीकी खराबी से यात्री हुए परेशान

रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खराबी आने से ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से चली, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बरकाकाना. रांची से पटना जा रही ट्रेन संख्या 22350 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आयी तकनीकी खराबी के बाद लगभग डेढ़ घंटे लेट से बरकाकाना पहुंची. इसके बाद 20 बजकर 17 मिनट पर अतिरिक्त इंजन जोड़ कर अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22350 अपने निर्धारित समय पर रांची से पटना के लिए खुली. ट्रेन के खुलने के कुछ समय के बाद से ही ट्रेन में तकनीकी खराबी शुरू हो गयी. इसके कारण ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे की लेट कर 19.05 बजे बरकाकाना पहुंची. इसके बाद तकनीकी खराबी को दूर करने की कवायद शुरू की गयी. सफलता नहीं मिलने पर दूसरी इलेक्ट्रिक इंजन को मंगाया गया. उसी इंजन के साथ वंदे भारत ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. ट्रेन में आयी तकनीकी खराबी के कारण रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj soni

पंकज कुमार वर्ष 2010 से बरकाकाना क्षेत्र में प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे हैं. उन्हें सामाजिक, राजनीतिक, क्राइम, शिक्षा, धार्मिक तथा विशेष स्टोरी सहित सभी प्रकार की खबरों के संकलन का अनुभव है. जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक समाचार पाठकों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >