रामगढ़: रामगढ़ कॉलेज के उर्दू विभाग में स्नातक सेमेस्टर वन के नव नामांकित विद्यार्थियों के लिए शनिवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ शाहनवाज खान ने की. मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो बिमल कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे तथा बर्सर सह लाइफ साइंस विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय का गुलदस्ता व पौधा देकर स्वागत किया गया.
प्राचार्य ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया. डॉ रत्ना पांडे ने कहा कि कार्यक्रम में सबक, पैगाम, मनोरंजन और प्रतिभा का सुंदर समावेश रहा. डॉ राजेश कुमार उपाध्याय ने उर्दू को मीठी जुबान बताया. डॉ शाहनवाज खान ने कहा कि उर्दू मुआशरे को आदाब और मुहब्बत का पैगाम देती है.
कार्यक्रम की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई. संचालन अरसला शाकरीन व सयूब हुसैन ने किया. अंत में विद्यार्थियों को उपहार और अतिथियों को मोमेंटो दिया गया. कई विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
