पतरातू दौरे पर पहुंचे रेल महाप्रबंधक, डीजल लोकोमोटिव का किया उद्घाटन

पतरातू दौरे पर पहुंचे रेल महाप्रबंधक, डीजल लोकोमोटिव का किया उद्घाटन

धनबाद से सप्ताह में एक दिन महिला डॉक्टर को पतरातू भेजने की व्यवस्था करें पतरातू. पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह शुक्रवार को पतरातू पहुंचे. वे विंडो निरीक्षण करते हुए पतरातू रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. उनके साथ धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा व अन्य अधिकारी भी थे. स्टेशन पहुंचने के बाद वे डीजल लोको शेड पहुंचे. यहां डीजल लोकोमोटिव का उद्घाटन किया. यह लोकोमोटिव कोरोना काल से खराब था. इसे यहां के कर्मचारियों ने फिर से चलने लायक बनाया है. महाप्रबंधक ने निर्माणाधीन नये शेड का भी निरीक्षण किया. मौके पर स्टेशन प्रबंधक कृष्णा राम, वरीय अनुभाग अभियंता (विद्युत) पीके मुखोपाध्याय, वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य) विनय कुमार, वरीय अनुभाग अभियंता (पथ) एस तिवारी, गौरीशंकर सोंय, एसएम ऑन, वरीय अनुभाग अभियंता (कैरेज) बी बड़ाइक, सुमित कुमार उपस्थित थे. दूसरी ओर, डीजल कॉलोनी गेट पर महिलाओं ने महाप्रबंधक को रोक कर समस्याओं से अवगत कराया. महिलाओं ने रेल आवासों में नियमित जलापूर्ति, जर्जर सड़क, साफ-सफाई, रेलवे अस्पताल में महिला डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की. उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक को धनबाद से सप्ताह में एक दिन महिला डॉक्टर को पतरातू भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >