उरीमारी: रामगढ़ जिले के उरीमारी प्रखंड में पानी की समस्या को लेकर आरसीएमयू के बैनर तले चेक पोस्ट स्थित मुख्य सड़क पर कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्टिंग ठप किया. इसका नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने बताया कि पिछले सप्ताह बारिश के कारण दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया था. जिसमें नदी के किनारे मोटर पंप पानी के तेज बहाव में बह गया, इसके बाद से उरीमारी चेक पोस्ट, पीला क्वार्टर थाना कॉलोनी चिप हाउस सहीत कई कॉलोनी में पानी सप्लाई बंद हो गया है इसी मामले को लेकर आरसीएमयू ने ट्रांसपोर्टिंग बंद किया मौके पर प्रबंधन की ओर से आश्वासन देने के बाद बंदी खत्म हुई. प्रबंधन ने जल्द से जल्द मोटर लगाकर पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया.
नदी का जलस्तर बढ़ने से मोटर पंप बहा, रामगढ़ में पानी की समस्य को लेकर ट्रांसपोर्टिंग ठप

आरसीएमयू के बैनर तले मुख्य सड़क पर कार्यकर्ताओं ने ट्रांसपोर्टिंग ठप किया | Prabhat Khabar
Copied link
उरीमारी में पानी की समस्या को लेकर आरसीएमयू ने ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया. प्रबंधन के आश्वासन के बाद बंदी खत्म हुई. जानें क्या है पूरा मामला.