ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बैरक कॉलोनी की बिजली गुल

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बैरक कॉलोनी की बिजली गुल

गिद्दी (हजारीबाग). अरगड्डा के एक ट्रांसफॉर्मर में बुधवार सुबह आग लग गयी. आग की लपट उठने लगी. कर्मियों ने अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. प्रबंधन का कहना है कि शार्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में आग लगी है. इससे सीसीएल को लाखों का नुकसान हुआ है. जानकारी मिली है कि अरगड्डा में 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है. इसमें सुबह सात बजे आग लग गयी. कुछ देर में नयीसराय से अग्निशामक वाहन पहुंचा. इसके बाद आग पर काबू पाया गया. प्रबंधन ने बताया कि इससे लाखों का नुकसान हुआ है. अरगड्डा बैरक कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. यहां पर प्रबंधन दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगाने की तैयारी कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >