रामगढ़ में संस्कृत आवासीय प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक

रामगढ़ में संस्कृत आवासीय प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक

रामगढ़. राधा गोविंद पब्लिक उच्च विद्यालय, रामगढ़ में संस्कृत विद्वानों की बैठक रविवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ सुजीत मोहंती ने की. विषय प्रवेश मंत्री पृथ्वीराज सिंह ने किया. बैठक में दो से नौ जून तक की आवासीय संस्कृत प्रशिक्षण व्यवस्था से संबंधित बातों की समीक्षा की गयी. बताया गया कि प्रशिक्षण में झारखंड के अलग-अलग जिलों से संस्कृत के शिक्षक, छात्र व संस्कृत के विद्वान भाग लेंगे. यह प्रशिक्षण रामगढ़ में पहली बार होने जा रहा है. इसके पहले तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण हो चुका है. इसकी व्यवस्था को लेकर विद्वानों ने संस्कृत छात्रों का चयन कर प्रशिक्षण संस्थान में बुलाने की योजना है. प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों का मार्गदर्शन संस्कृत भारती के माध्यम से मिलेगा. इसके लिए रामगढ़ के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालय, महाविद्यालय के नियुक्त प्राध्यापक को जिम्मेवारी दी गयी है. प्रातः नाै बजे से दो जून को प्रशिक्षण विधिवत शुभारंभ होगा. इसके बाद आवासीय प्रशिक्षण चलेगा. संचालन संस्कृत भारती के प्रदेश विद्यालय प्रमुख डॉ सुनील कुमार कश्यप ने किया. बैठक में पृथ्वीराज सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप, दुर्गेश नंदिनी, रजनीकांत उपाध्याय, आनंद प्रकाश मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >