रोजगार के लिए प्रशिक्षणार्थियों ने दिया साक्षात्कार, अब प्रदर्शन कक्षा में दिखायेंगे हुनर

चितरपुर के डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में प्रशिक्षुओं के लिए रोजगार और व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रतिनिधि, चितरपुर, रामगढ़: चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा लारी स्थित डॉ एस राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज में गुणवत्ता सुधार व मूल्यांकन प्रकोष्ठ के तहत संचालित मार्गदर्शन, परामर्श एवं रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों के लिए विशेष रोजगार व व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए जरूरी कौशल, साक्षात्कार प्रक्रिया और चयन के विभिन्न चरणों से परिचित कराना था.

शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण क्षमता का हुआ आकलन

कार्यक्रम में माउंट एवरेस्ट पब्लिक स्कूल चितरपुर के सचिव मो युसूफ व प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तथा सिद्धार्थ इंटरनेशनल एकेडमी गोला की निदेशक दीपा व उप प्रधानाध्यापक आशीष श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया. इस दौरान उनकी शैक्षणिक योग्यता, विषयगत ज्ञान, संवाद कौशल, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व एवं शिक्षण क्षमता का आकलन किया गया.

साक्षात्कार के बाद चयनित प्रशिक्षणार्थियों को अगले चरण में प्रदर्शन कक्षा के लिए आमंत्रित किया गया. प्रदर्शन कक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है. ऐसे कार्यक्रमों से प्रशिक्षुओं को अपनी प्रतिभा, योग्यता एवं क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है. संगीत शिक्षक नयन कुमार मिश्रा ने भी रोजगार एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में रोजगार प्रकोष्ठ के प्रभारी बाबूचंद प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इन प्रशिक्षणार्थियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में सोनू शर्मा, प्रिया सिंह, पल्लवी कुमारी, विक्की करमाली, संगीता कुमारी, इंदु भारती, रानी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आरती कुमारी, साजन कुमारी, शोभा कुमारी, सपना वर्मा, सत्येंद्र महतो, दरक्षा अयुबी, निदा फिरदौस, सौरभ खन्ना, रमेश कुमार महतो एवं उमाशंकर कुमार सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >