अजय तिवारी की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू-रांची मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर शहीद भगत सिंह चौक के पास सड़क किनारे खुलेआम मुर्गा और मछली की दुकानें सज रही हैं. नियमों को ताक पर रखकर संचालित इन दुकानों के कारण सड़क पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है.
सड़क किनारे दुकानों से बढ़ी जाम की समस्या
खरीदारी करने वालों की भीड़ और सड़क किनारे वाहनों के खड़े रहने से आम राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से चल रही इन दुकानों के कारण इलाके में गंदगी का अंबार लगा रहता है.
गंदगी और दुर्गंध से लोग परेशान
मुर्गा और मछली के अवशेष खुले में फेंके जाने से दुर्गंध फैलती है, जिससे आसपास का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है. बरसात और गर्मी के दिनों में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी रहती है. हैरानी की बात यह है कि प्रतिदिन प्रखंड और अंचल कार्यालय के अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है. लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे लगने वाली इन दुकानों को व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके और लोगों को गंदगी से राहत मिले.
यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम
यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट
