पलानी फॉल में उमड़ रहे सैलानी, उद्घाटन के महीनों बाद भी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन का इंतजार

पतरातू के पलानी फॉल में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, लेकिन लेक रिजॉर्ट में उद्घाटन के बाद भी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन शुरू नहीं हुए हैं।

अजय तिवारी की रिपोर्ट पतरातू. पतरातू प्रखंड का प्राकृतिक सौंदर्य इन दिनों सैलानियों को खूब आकर्षित कर रहा है. तालाटांड़ पंचायत स्थित पलानी फॉल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. बारिश के मौसम में फॉल का मनोरम दृश्य और चारों ओर फैली हरियाली लोगों को अपनी ओर खींच रही है. सप्ताहांत के साथ-साथ अन्य दिनों में भी यहां सैलानियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है.

पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं

पलानी फॉल में बढ़ते पर्यटक दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई कार्य किए गए हैं. इससे यहां आने वाले लोगों को पहले की तुलना में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं. पर्यटन स्थल के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर स्थानीय लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हैं.

लेक रिजॉर्ट में भी भीड़, लेकिन नई सुविधाओं का इंतजार

दूसरी ओर पतरातू लेक रिजॉर्ट भी सैलानियों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचकर झील की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं. पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन जैसी आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया था.

हालांकि, उद्घाटन के कई महीने बीत जाने के बाद भी दोनों सुविधाओं का नियमित संचालन शुरू नहीं हो सका है. इसके कारण यहां पहुंचने वाले पर्यटकों में निराशा देखने को मिल रही है. पर्यटकों का कहना है कि यदि उद्घाटन के बाद इन सुविधाओं को समय पर चालू कर दिया जाता, तो पतरातू लेक की खूबसूरती के साथ पर्यटन का आकर्षण भी और बढ़ता.

उद्घाटन हुआ, संचालन नहीं, उठ रहे सवाल

फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन को लेकर पर्यटकों में शुरुआत से ही उत्सुकता थी, लेकिन इनके संचालन में हो रही देरी अब चर्चा का विषय बन गई है. पर्यटकों का कहना है कि पर्यटन स्थल पर नई सुविधाओं का निर्माण और उद्घाटन तभी सार्थक है, जब उनका नियमित संचालन भी सुनिश्चित किया जाए.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से दोनों सुविधाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे पर्यटकों को मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिलेगी और पतरातू को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयासों को भी गति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: IPL गोलीकांड के 10 साल बाद भी जख्म ताजा, शहीद परिवार पूछ रहे- आखिर कब बदलेगी जिंदगी?

पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर सकता है पतरातू

पलानी फॉल में बढ़ती पर्यटकों की संख्या और पतरातू लेक की लोकप्रियता क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं का संकेत है. यदि पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा, साफ-सफाई, पार्किंग और मनोरंजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाए, तो यहां पर्यटन गतिविधियों को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा सकता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक सौंदर्य के साथ आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का बेहतर समन्वय पतरातू को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान दिला सकता है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में विलुप्ति के कगार पर बाइसन: बेतला के जंगलों में 68 बाइसन अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कर रहे है संघर्ष

30 पीटीआर- सी में नौका विहार का लुफ्त उठाते पर्यटक | Prabhat Khabar Network
30 पीटीआर- बी में म्यूजिकल फाउंटेन का दृश्य| Prabhat Khabar Network
30 पीटीआर- ए में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >