सीआइएससीइ 10वीं बोर्ड : संत अन्ना के ओम आनंद और अरना गुप्ता जिला टाॅपर बने

सीआइएससीइ 10वीं बोर्ड : संत अन्ना के ओम आनंद और अरना गुप्ता जिला टाॅपर बने

रामगढ़. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) द्वारा आयोजित आइसीएसइ 10वीं बोर्ड परीक्षा में रामगढ़ के संत अन्ना स्कूल, कैथा के विद्यार्थी ओम आनंद और अरना गुप्ता 98 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल और जिला टॉपर बने. दूसरे स्थान पर सौर्या अनिल मेहता (97 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर तुष्टि कुमारी ( 96.4 प्रतिशत) रहे. स्कूल टॉप 10 में चौथा स्थान हर्ष कुमार (95.4 प्रतिशत), पांचवां स्थान सिद्धी अग्रवाल (94.6 प्रतिशत), छठे स्थान पर अक्षत कुमार और श्रेयश गुप्ता (94.2 प्रतिशत), सातवें स्थान पर रणवीर साह (93.2 प्रतिशत), आठवें स्थान पर सोनाक्षी सिंह और यशवी (92.8 प्रतिशत), नवम स्थान पर निशा भारती (92.6) और दसवें स्थान पर अमनदीप (91.4 प्रतिशत) रहे. 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों में परोमिता मोइत्रा 91 प्रतिशत, सोहेल अख्तर 90.6 प्रतिशत, आलोक कुमार, कृति शर्मा, साक्षी कुमारी, श्रेयांश, हर्षित राज सिंह, समीक्षा कश्यप शामिल हैं. स्कूल की प्राचार्या सिस्टर एनी पॉल ने स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट होने पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है. स्कूल प्रशासक प्रकाश सिंह ने बताया कि इस वर्ष संत अन्ना स्कूल से 113 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. इसमें 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. 89 विद्यार्थी 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहे. तीन विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया.

डॉक्टर बनना चाहती हूं : अरना गुप्ता

जिला और स्कूल टॉपर अरना गुप्ता डॉक्टर बनना चाहती हैं. उसने बताया कि पिता डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता और मां डॉ विक्की डॉक्टर हैं. घर का माहौल बचपन से डॉक्टर का रहा है. होश संभालने के बाद से ही डॉक्टर बनने की इच्छा मन में है. 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बेहतर अंक लाना मेरा लक्ष्य है. रामगढ़ शहर के चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार गुप्ता और डॉ विक्की ने बताया कि जिला टॉपर बनने से बेटी का आत्मविश्वास बढ़ा है. यह उपलब्धि उसके जीवन में लक्ष्य को हासिल करने में सहायक बनेगा.

इंजीनियर बनना चाहता हूं : शोर्या अनिल मेहता

स्कूल के दूसरे टॉपर शौर्या अनिल मेहता ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं. रिजल्ट से पिता अनिल कुमार मेहता व माता बबीता मेहता काफी खुश हैं. पूरे परिवार में खुशी है. शौर्या अनिल मेहता ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को हमेशा मेहनत पर भरोसा करना चाहिए. मेहनत से ही सफलता मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >