गुरु जी के अधूरे सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प

मांडू श्रमिक 2 विद्यालय में शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

फोटो फ़ाइल संख्या 18 कुजू जी: शोक व्यक्त करते मांडू. मांडू श्रमिक 2 विद्यालय में शिक्षा मंत्री स्व रामदास सोरेन की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना से हुई. विद्यालय परिवार, शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. रामदास सोरेन शिक्षा जगत के प्रखर व्यक्तित्व थे. उन्होंने शिक्षा के प्रसार और समाज के विकास के लिए सदैव कार्य किया. उनके विचार, योगदान और सेवाएं कभी भुलाए नहीं जा सकते. छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की. पूरे विद्यालय परिसर का वातावरण श्रद्धा और संवेदनाओं से भरा रहा. वक्ताओं ने कहा कि स्व. सोरेन का जीवन शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. अंत में एक स्वर में संकल्प लिया गया कि उनके अधूरे सपनों को साकार करने हेतु शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सभी मिलकर योगदान देंगे. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव छोटेलाल साहू, प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, गुरु गोविंद साह, दौलत महतो, महेश महतो, ज्योति तिर्की, रूपा कुमारी, पंकज सिंह, निरंजन पांडे, संतोष कुमार, सुधीर प्रसाद, ज्योति प्रसाद, साकेत बिहारी, गोपाल साहू, सरिता देवी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >