गोला: रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के सोसोखुर्द स्थित टोल प्लाजा में टोल कर्मियों के साथ में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन पर सवार कुछ लोगों ने टोल मांगने पर विरोध किया और एक राजनीतिक पार्टी के नेता का समर्थक बताते हुए टोल नहीं देने पर अड़ गये.
इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. इसके बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने टोलकर्मियों के साथ में लाठी-डांटे से जमकर मारपीट की. जिसका सीसीटीवी में वीडियो कैद हो चुका है. हालांकि गोला पुलिस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी.
थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिलने के बाद टोल प्लाजा पहुंचकर मामले की जानकारी ली. फिलहाल लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है.
