:::तिलका मांझी की तस्वीर पर किया गया माल्यार्पण

तिलका मांझी की तस्वीर पर किया गया माल्यार्पण

उरीमारी. उरीमारी कांटा घर के समीप लोकल सेल मुंशी कार्यालय में बुधवार को बिरसा मजदूर संगठन ने कोषाध्यक्ष दशाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में वीर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती मनायी. लोगों ने तिलका मांझी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. विसमो सचिव महादेव बेसरा ने कहा कि बाबा तिलका मांझी देश के प्रथम आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका था. उनका जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है. मौके पर मुखिया चरका करमाली, पंसस गीता देवी, कानू मरांडी, सीताराम किस्कू, राजेंद्र किस्कू, शिगू हेंब्रम, मन्नू टुडू, सीतामुनी देवी, तेतरी देवी, गीता देवी, फ़ूलमुनी किस्कू उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >