रामगढ़ में सामने आया तीन तलाक का मामला, दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला

गोला थाना क्षेत्र के बंदा निवासी जसमीन खातून ने अपने पति तनवीर अंसारी पर तीन तलाक देने एवं पति सहित ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगायी है.

गोला थाना क्षेत्र के बंदा निवासी जसमीन खातून ने अपने पति तनवीर अंसारी पर तीन तलाक देने एवं पति सहित ससुराल वालों पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगायी है. जसमीन खातून ने दिए गए आवेदन में कहा है कि उसका निकाह वर्ष 2017 में तनवीर अंसारी के साथ हुआ था. निकाह के समय सामर्थ्य के अनुसार 80 हजार रुपये नगद, बाइक सहित अन्य आवश्यक सामग्री दिया गया. निकाह के चार माह बाद से ही पति सहित ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे.

इस पर मेरे पिता द्वारा दो बार 50-50 हजार रुपये मेरी सास को दिया गया. लेकिन ससुराल वालों का दहेज का लालच बढ़ता गया. साथ ही मुझे दिन-रात दहेज को लेकर ताना मारा जाने लगा. 23 अप्रैल को मेरे पति ने मुझे फोन किया और सास से फोन में बात कराने को कहा जब मैंने सास को बात करने के लिए फोन दे दिया तो उसके बाद फिर से सास ने मुझे फोन देते हुए पति से बात करने को कहा. मैंने जैसे ही उनसे बात की. वह गाली-गलौज करते हुए मोबाइल पर ही तीन तलाक दे दिया. साथ ही घर से निकल जाने की धमकी दे डाली.

इसके बाद मेरे ससुर जाहीर अंसारी, सास आसमां खातून, देवर साबिर अंसारी एवं ननद हिना प्रवीण ने मिलकर मुझे मारपीट करते हुए घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जहां मैंने एक रिश्तेदार के यहां पनाह ली और अपने मायके वालों को फोन करके आपबीती बतायी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >