पतरातू में 1000 बच्चों ने लिया सड़क सुरक्षा का पाठ, सीखे सुरक्षित यातायात के नियम

पतरातू में एसआईपी अबेकस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संपन्न हुआ, जिसमें एक हजार से अधिक बच्चों ने यातायात नियमों के प्रति जानकारी ली.

पतरातू (रामगढ़). पतरातू हेसला पंचायत के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एसआईपी अबेकस ने ‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा’ विषय पर एक तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चले अभियान में पतरातू और आसपास के विभिन्न विद्यालयों के करीब एक हजार बच्चों ने हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का मकसद बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताना और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना था. जागरूकता सत्रों में बच्चों को सड़क पर सुरक्षित रहने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित आवागमन से जुड़ी ज़रूरी जानकारी दी गई.

खुद की सुरक्षा का संदेश

बच्चों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के प्रति भी ज़िम्मेदार बनने का संदेश दिया गया. अभियान में बच्चों ने पेंटिंग बनाकर और सवाल पूछकर जोश-जोश में हिस्सा लिया. स्कूलों ने इस आयोजन में मदद की, और पैरेंट्स ने भी बच्चों को प्रोग्राम में शामिल होने के लिए बढ़ावा दिया.

राज्य प्रमुख ने बच्चों को किया प्रेरित

रविवार को हुए प्रोग्राम में एसआईपी अबेकस झारखंड के स्टेट हेड इकबाल सिंह होरा चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. उन्होंने बच्चों और पैरेंट्स को सड़क सुरक्षा के बारे में सतर्क रहने का मैसेज दिया. साथ ही एसआईपी अबेकस की पढ़ाई से जुड़ी एक्टिविटीज़ और बच्चों की सोचने-समझने की ताकत बढ़ाने में इसके रोल के बारे में भी बताया.

सुरक्षित भविष्य की पहल

इकबाल सिंह होरा ने कैंपेन की सक्सेस पर सभी स्कूलों, पैरेंट्स, बच्चों और ऑर्गनाइज़ करने वाले मेंबर्स का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताना एक सोशल ड्यूटी है और यह सुरक्षित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है. ऐसे प्रोग्राम बच्चों में ज़िम्मेदारी और सेफ्टी की फीलिंग को मज़बूत करते हैं.

मौके पर पतरातू, रामगढ़ और रांची एरिया के रीजनल हेड अमित मिश्रा, पतरातू एरिया की सेंटर हेड सुजाता चक्रवर्ती के साथ एसआईपी अबेकस की टीम मौजूद थी.

13 पीटीआर में लोगों को जागरुक करते एसआईपी अबेकस के लोग, 13 पीटीआर- ए में सड़क सुरक्षा पर ड्राइंग बनाते बच्चे | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >