..देश में परिवर्तन की लहर है: फागू बेसरा

देश में परिवर्तन की लहर चल रही है

फोटो फाइल संख्या 13 कुजू सी: जन संपर्क अभियान में शामिल फागू बेसरा व अन्य

मांडू. देश में परिवर्तन की लहर चल रही है. नरेंद्र मोदी के झूठे वादे से जनता ऊब गयी है. उक्त बातें झामुमो के स्टार प्रचारक सह पार्टी के महासचिव फागु बेसरा ने हेसागढ़ा में चुनाव प्रचार के दौरान कही. उन्होंने कहा कि भाजपा के 10 सालों के शासन में गरीबी, बेरोजगारी एवं मंहगाई सातवें आसमान पर पहुंच गयी है. भाजपा के तानाशाही शासन के कारण संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है. इस चुनाव में झारखंड की जनता इसका बदला वोट से देगी. हजारीबाग लोकसभा से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल भारी मतों से जीतेंगे. चुनाव प्रचार में झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, चंदन कुमार, अनिल हांसदा, सुखदेव महतो उर्फ वकील, शनिचरा मांझी उर्फ़ कमांडो, संतोष मेहता, झाड़ी मुंडा, दीपक मुंडा, सुनील मुर्मू, लाल हांसदा, धर्मदेव मेहता, घाना मेहता, शंकर टुडू, वीरेंद्र मांझी, दुर्गा मांझी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >