मांडू, रामगढ़: मांडू डीह स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को तेली समाज की ओर से विश्व तेली दिवस मनाया गया. कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने विश्व तेली दिवस के महत्व, समाज के इतिहास, सामाजिक एकजुटता और विकास में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर विचार रखे.
वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत और प्रगतिशील बनाने के लिए आपसी भाईचारा, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना जरूरी है. समाज के लोगों से शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी.
समारोह में तेली समाज के अध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव धनेश्वर साव, कोषाध्यक्ष प्रकाश साव, मीडिया प्रभारी अजय कुमार, रमेश साव, छोटेलाल साव, बैजनाथ प्रसाद चंदन, संजय कुमार, नारायण साव, सरयू साव, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार, सूरज कुमार, भीम कुमार, पन्नालाल साव सहित काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.
