रेलवे कार्यालय के चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद

रेलवे कार्यालय के चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद

बरकाकाना. पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के एसएसइ टेलीकॉम कार्यालय व स्टोर में 20 जनवरी को हुए चोरी मामले का उदभेदन आरपीएफ ने कर लिया है. मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराध कर्मियों की निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद कर एक ऑटो को जब्त किया गया है. बताया गया कि 20 जनवरी को एसएसइ टेलीकॉम कार्यालय व स्टोर का ताला तोड़ कर हजारों के रेलवे समान की चोरी कर ली गयी थी. चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी थी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जांच के क्रम में रवींद्र कुमार उर्फ सोनू, हैदर शेख व, इस्माइल शेख को पकड़ा गया. पूछताछ में कांड को अंजाम देने वाले अन्य तीन लोगों के नाम आये. इसमें मिराज शेख, मिठ्ठू शेख व अब्दुल अंसारी शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर आरपीएफ ने बरकाकाना रेलवे स्टेडियम के निकट झाड़ियों में छुपा कर कर तीन सौ बैटरी, 800 मीटर केबुल, सात जीटी बॉक्स बरामद किया. घटना में प्रयुक्त ऑटो (जेएच01एएन9544) को सिद्धवार रोड हरहरी मोड के पास स्थित जंगल से बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >