ज्ञान से आगे संस्कार और चरित्र निर्माण... शिक्षक दिवस पर महर्षि परमहंस कॉलेज में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा

रामगढ़ के महर्षि परमहंस कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रामगढ़. महर्षि परमहंस कॉलेज में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बीएड एवं डीएलएड सत्र 2025-27 और 2026-28 के प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी.

मुख्य अतिथि महाविद्यालय सचिव मनोज अग्रवाल ने शिक्षकों और प्रशिक्षुओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के प्रमुख स्तंभ हैं. उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी सफलता हासिल करने के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझते हैं.

शिक्षा का उद्देश्य संस्कार और नैतिक मूल्यों का विकास

प्राचार्य डॉ जीआर चौरिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विषयगत ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करना भी है. उन्होंने प्रशिक्षुओं को गुरुजनों के मार्गदर्शन में निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया.

वक्ताओं ने डॉ राधाकृष्णन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक की भूमिका और महत्ता पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

इस अवसर पर बीएड और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता समेत विभिन्न प्रस्तुतियां दीं. मंच संचालन खुशबू कुमारी और किरन कुमारी ने किया. मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ नील कमल सिन्हा समेत शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और प्रशिक्षु उपस्थित थे. समारोह का समापन आभार व्यक्त कर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >