भदानीनगर. भदानीनगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया.
फंडामेंटल साइंस स्कूल में निदेशक अमरनाथ कुशवाहा और रीता देवी ने डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया. मौके पर रीता देवी, हरि राम, सानिया, निकिता, बबीता और आलोक कुशवाहा मौजूद थे.
बाल विकास से स्कूल, लादी में भी शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया. सचिव सरयू महतो ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर निदेशक शशि कुमार कुशवाहा, प्रधानाध्यापिका सोनल नारायण, गीता सिंह, प्रियंका, किरण, नेहा, दिव्या, दीया और सोनू उपस्थित थे.
वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चीटो, नव प्राथमिक विद्यालय अमझारिया और नव प्राथमिक विद्यालय ओरियातु में भी शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक प्रकाश मुंडा, रोशन राम, प्रधानाध्यापक प्रकाश टोप्पो, प्रधानाध्यापिका समांची देवी, रोशन राम, मनोज कुमार और शांति कच्छप समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे.
