भुचूंगडीह : छापामारी करने पहुंची टीम से जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर फरार हुए तस्कर

भुचूंगडीह : छापामारी करने पहुंची टीम से जेसीबी-ट्रैक्टर लेकर फरार हुए तस्कर

रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा की सुरक्षा टीम ने सोमवार को भुचूंगडीह क्षेत्र में संचालित अवैध कोयला खनन के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान यहां जेसीबी मशीन लगा कर कई ट्रैक्टरों से अवैध कोयला निकासी की तैयारी की जा रही थी. सुरक्षा टीम के पहुंचते ही यहां अफरा-तफरी मच गयी. मौके से कई चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. घटना स्थल पर एक जेसीबी और ट्रैक्टर फंसा रहा गया. उधर, कई तस्कर अपने गुट के साथ छापामारी स्थल पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों को धमकी देकर जेसीबी और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. सुरक्षा विभाग की टीम ने बताया कि यहां दिन दहाड़े कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था. इसकी सूचना मिलने पर टीम पहुंची. यहां भुचूंगडीह निवासी जिबराइल अंसारी और लतीफ अंसारी अपने कुछ सहयोगियों के साथ घटनास्थल पहुंचे. धमकाते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को लेकर भाग गये. तस्करों ने अपने गुट में शामिल लोगों को सुरक्षा टीम पर हमला करने तथा ट्रैक्टर चढ़ाने के लिए भी उकसाया. सीसीएल सुरक्षा टीम ने पूरे घटनाक्रम के दौरान अवैध खनन गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों के जीपीएस युक्त फोटो और वीडियो साक्ष्य सुरक्षित कर लिया है. इन साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सख्त कार्रवाई जारी रहेगी : प्रबंधन : सीसीएल प्रबंधन ने कहा कि कंपनी की लीज होल्ड भूमि में अवैध खनन, कोयले के अवैध भंडारण, परिवहन एवं कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और कोयला तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >