तालाटांड़ पंचायत सचिव को हटाने की मांग, डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन

तालाटांड़ पंचायत सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप, युवा संगठन ने डीसी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सचिव को हटाने की मांग की है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

पतरातू, रामगढ़: तालाटांड़ पंचायत के पंचायत सचिव को हटाने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार विरोधी युवा संगठन ने शुक्रवार को उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा. संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की.

ज्ञापन में संगठन ने प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 (ग्रामीण) के तहत लाभुकों के चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि योजना का लाभ वास्तविक रूप से पात्र और जरूरतमंद परिवारों को मिलना चाहिए. संगठन ने पंचायत सचिव और वार्ड सदस्यों द्वारा लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की.

पंचायत सचिव पर भ्रामक बातें प्रचारित करने का आरोप

संगठन का आरोप है कि पंचायत में भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मुद्दे उठाने वाले लोगों को लेकर पंचायत सचिव द्वारा कथित रूप से भ्रामक बातें प्रचारित की जा रही हैं. इससे संगठन के सदस्यों की छवि खराब होने के साथ पंचायत का आपसी माहौल भी प्रभावित होने की बात कही गयी है.

संगठन ने बताया कि इस मामले को लेकर पूर्व में भी आठ सितंबर को जन शिकायत के माध्यम से आवेदन दिया गया था. ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पाये जाने पर कार्रवाई करने तथा पंचायत सचिव को तालाटांड़ पंचायत से हटाने की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >