स्वच्छ रामगढ़ के लिए आठ वार्डों में कचरा संग्रहण वाहन रवाना

रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड ने स्वच्छ रामगढ़-सुंदर रामगढ़ अभियान की शुरुआत की। कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शहर को साफ रखने का संकल्प लिया गया।

रामगढ़: कैंटोनमेंट बोर्ड रामगढ़ की ओर से स्वच्छ रामगढ़-सुंदर रामगढ़ बनाने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्रीड़ा स्थल में जागरूकता व श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सभी लोगों ने स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ बोर्ड के अध्यक्ष सह ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी, विधायक ममता देवी, सीईओ विवेक सिंह व सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.

विधायक ममता देवी ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की शुरुआत प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से करनी होगी. उन्होंने कहा कि कैंटोनमेंट बोर्ड स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल कर रहा है और शहर के विकास के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. सीईओ विवेक सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ व सुंदर रामगढ़ का निर्माण संभव है. उन्होंने लोगों से घर का कचरा बाहर फेंकने के बजाय कचरा संग्रहण वाहन में डालने की अपील की.

समाजसेवी बसंत हेमतसरिया ने कहा कि स्वच्छता को लेकर शुरू की गयी यह पहल सराहनीय है और नयी पीढ़ी को स्वच्छ एवं सुंदर रामगढ़ देने के लिए सभी को आगे आना होगा. कार्यक्रम में ब्रिगेडियर, सीईओ, विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट कार्य के लिए सफाई मित्र जीबू राम, गौतम राम व जमनी देवी को पुरस्कार व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया.

इसके बाद आठ वार्डों में कचरा संग्रहण के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम का संचालन कमल बगड़िया व धन्यवाद ज्ञापन एसएन राव ने किया. मौके पर अनुप सिंह, इंदरपाल सिंह सैनी, मनजीत साहनी, बंशीधर गोप, अविनाश जायसवाल, अनमोल सिंह, बद्री विश्वकर्मा, रंजीत, पलविंदर सिंह, नीलम देवी, पंकज तिवारी, संजय साव, धनंजय कुमार पुटूस, योगेश सेठी, पुरनी देवी, अनिल पासवान, जेई पिंटू कुमार, मो. फहीम, शंकर महतो, उमेश प्रजापति, ओम प्रकाश चौहान सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >